राजस्थान

जयपुर में युवक ने चाचा के प्यार में जान दी, 23 पेज का सुसाइड नोट बरामद

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 08 Jun 2025 👁️ 32 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर में युवक ने चाचा के प्यार में जान दी, 23 पेज का सुसाइड नोट बरामद

जयपुर में आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 28 वर्षीय युवक ने अपने चाचा जैसे रिश्तेदार से एकतरफा प्यार में जान दे दी। युवक का नाम छगन सिंह था, जो दौसा के महुवा का रहने वाला था और पिछले एक साल से जयपुर में नौकरी की तलाश में था।

15 मई को छगन ने अपने कमरे में ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। उसके रूम पार्टनर समय सिंह और बलराम के साथ वह जयपुर के जालूपुरा इलाके में किराए से रह रहा था। छगन, समय सिंह को चाचा कहता था क्योंकि वह दूर का रिश्तेदार था।

छगन की अलमारी से 23 पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा कि वह अपने सच्चे प्यार को साबित करने के लिए भगवान के पास जा रहा है। उसने लिखा कि अगले जन्म में उसका प्यार पूरा होगा।

परिजनों ने आरोप लगाया कि समय सिंह ने छगन के साथ शारीरिक शोषण किया और मोबाइल में अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। मानसिक रूप से परेशान होकर छगन ने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी समय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और कुकर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply