राजस्थान

राजाखेड़ा में चोरी की बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार, इंजन और चेसिस नंबर में पाई गई गड़बड़ी

By समाचार कक्ष 🕒 13 Jun 2025 👁️ 20 Views ⏳ 1 Min Read
राजाखेड़ा में चोरी की बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार, इंजन और चेसिस नंबर में पाई गई गड़बड़ी

धौलपुर: राजाखेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोका और पूछताछ के बाद उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि टीम ने एक अपाचे बाइक सवार युवक को रोका जो खुद को पवन कुमार (27), निवासी राजाखेड़ा बता रहा था।

युवक ने जो दस्तावेज पुलिस को दिखाए, उनमें दर्ज विवरण बाइक से मेल नहीं खा रहे थे। बाइक की रजिस्ट्रेशन डेट 10 सितंबर 2012 और पीले रंग का उल्लेख था, जबकि मौके पर मिली बाइक से वह मेल नहीं खा रही थी। इंजन और चेसिस नंबर की जांच में भी गड़बड़ी मिली, जिससे साफ हुआ कि बाइक में हेराफेरी की गई है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल हेमराज और हरिमोहन भी शामिल थे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply