राजस्थान

अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 09 Jun 2025 👁️ 14 Views ⏳ 1 Min Read
अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने और हथियार बेचने की कोशिश कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में की गई।

सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल महेशचंद ने कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की। मुखबिर की सूचना के अनुसार, एक युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल कर रहा था और उसे बेचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तहसील कार्यालय के सामने से दलेलकापुरा निवासी रविंद्र सिंह (30) पुत्र सीताराम को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई में थानाधिकारी रामकिशन यादव, हेड कांस्टेबल महेशचंद, कांस्टेबल नटवर और रनवीर शामिल थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और इसमें किसी संगठित गिरोह का हाथ तो नहीं है।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply