राजस्थान

राजस्थान के चूरू में बड़ा हादसा: भानुदा गांव के पास फाइटर जेट क्रैश, दो लोगों की मौत की सूचना

By जीतेन्द्र मीना 🕒 09 Jul 2025 👁️ 36 Views ⏳ 1 Min Read
राजस्थान के चूरू में बड़ा हादसा: भानुदा गांव के पास फाइटर जेट क्रैश, दो लोगों की मौत की सूचना

रतनगढ़ (चूरू), 9 जुलाई – राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। वायुसेना का एक फाइटर जेट दोपहर करीब 12:55 बजे राजलदेसर के समीप भानुदा गांव के पास खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले आसमान में एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके कुछ ही पलों बाद खेतों की ओर से आग की ऊंची लपटें और घना धुआं उठता दिखा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। चूरू कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। साथ ही, वायुसेना की रेस्क्यू टीम भी कुछ ही देर में वहां पहुंचने वाली है, जो मलबे को सुरक्षित करते हुए जांच की कार्रवाई शुरू करेगी।

ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही विमान गिरा, उसके आसपास के खेतों में आग फैल गई। स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटनास्थल पर विमान का मलबा चारों तरफ फैला हुआ है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हुआ या कोई और कारण रहा। सेना और प्रशासन द्वारा हादसे की जांच प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply