उत्तर प्रदेश

मथुरा में खुदाई के दौरान बड़ा हादसा: टीले पर बने 6 मकान ढहे, मलबे में 12 लोग दबे, तीन की मौत

By जीतेन्द्र मीना 🕒 15 Jun 2025 👁️ 39 Views ⏳ 1 Min Read
मथुरा में खुदाई के दौरान बड़ा हादसा: टीले पर बने 6 मकान ढहे, मलबे में 12 लोग दबे, तीन की मौत

मथुरा, उत्तर प्रदेश – मथुरा जिले के एक गांव में रविवार को खुदाई के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। टीले पर बने लगभग आधा दर्जन मकान ढह गए, जिससे मलबे में 12 लोग दब गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मलवे में दबने से तीन लोगों की मौत -

प्रशासन ने जेसीबी की मदद से मलवा हटाना शुरू किया तो तीन लोग दबे निकले। इनमें एक बच्ची, एक किशोरी और एक पुरुष थे। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में शाहगंज दरवाजा, कच्ची सड़क निवासी तुलाराम (35), गौतम पाड़ा वृंदावन निवासी काजल (4) और गौतम पाड़ा वृंदावन निवासी यशोदा (14) की मौत हुई है।

खुदाई का काम चल रहा था - 

घटना रविवार की सुबह की है, जब खुदाई का कार्य चल रहा था। अचानक टीले पर बने मकान ढहने लगे, जिससे आसपास के लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply