राजस्थान

आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, कई जिलों में दो-दो बार उठा लिए गए 5-5 लाख

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 08 Jun 2025 👁️ 31 Views ⏳ 1 Min Read
आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, कई जिलों में दो-दो बार उठा लिए गए 5-5 लाख

राजस्थान में मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना (MADBY) में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। कई जिलों में लोगों ने फर्जी एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के नाम पर दो-दो बार 5-5 लाख रुपये के क्लेम उठा लिए।

भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, दौसा, ब्यावर और अजमेर जिलों से अब तक कुल 15 से अधिक मामलों का खुलासा हुआ है। अकेले भरतपुर में तीन मामलों में एक ही व्यक्ति की मौत पर दो लोगों ने भुगतान लिया। धौलपुर, ब्यावर और करौली से भी इसी तरह के घोटाले सामने आए हैं।

जांच में ई-मित्र केंद्रों की संलिप्तता भी उजागर हुई है। केस दर्ज होने के डर से कुछ लोगों ने बीमा की राशि वापस कर दी है। ब्यावर में एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उठाए गए ₹5 लाख रुपये विभाग को लौटा दिए।

भरतपुर के केस में एक मृतक हरेती को दो महिलाओं ने अपना पति बताकर अलग-अलग जगहों से क्लेम लिया। करौली जिले में एक युवक विष्णु को एक महिला ने पुत्र और दूसरी ने दामाद बताकर अलग-अलग भुगतान उठा लिया।

इस मामले पर योजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश मीणा ने कहा है कि सभी फर्जीवाड़ों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और अन्य मामलों में प्रक्रिया जारी है।


🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply