राजस्थान

धौलपुर: डीएसटी टीम व सरमथुरा पुलिस ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 11 वाहन जब्त

By समाचार कक्ष 🕒 06 Jun 2025 👁️ 49 Views ⏳ 1 Min Read
धौलपुर: डीएसटी टीम व सरमथुरा पुलिस ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 11 वाहन जब्त

धौलपुर। डीएसटी टीम प्रभारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में सरमथुरा थाने की दो अलग-अलग टीमों ने अवैध खनन के खिलाफ दो जगह छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त 11 वाहनों को जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

सरमथुरा थाना क्षेत्र के रसीद का माला व आसाराम बापू आश्रम के पास हुई छापेमारी में पुलिस ने अवैध खनन करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। मौके से दो हाइड्रा मशीन, पांच ट्रैक्टर मय कंप्रेसर मशीन, तीन ट्रक पत्थर के ब्लॉक से भरे और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। पांच आरोपियों में हुकुम (30), दीपक (20), गोपाल (55), मनोज (40) और सोनू (28) शामिल हैं, जिनके खिलाफ अवैध खनन की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अभी भी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई के बाद खनन माफिया में भय व्याप्त है।


🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply