उत्तर प्रदेश

Mahoba: बरसात में ढह गया श्याम नदी पर बना PWD का पुल, महीनों बाद भी पुनर्निर्माण का काम नहीं शुरू

By जीतेन्द्र मीना 🕒 09 Oct 2025 👁️ 60 Views ⏳ 1 Min Read
Mahoba: बरसात में ढह गया श्याम नदी पर बना PWD का पुल, महीनों बाद भी पुनर्निर्माण का काम नहीं शुरू

कबरई (महोबा)। जिले के कबरई विकास खण्ड के सिरसी कलां गाँव में श्याम नदी पर बना PWD का पुल बरसात के मौसम में ढह गया था, और आज भी कई महीनों बाद इस पुल का पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। इसके चलते गांववासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

नदी के उस पार जाने के लिए ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए लकड़ी का अस्थाई पुल बना लिया है, लेकिन यह पुल भी असुरक्षित है। इससे बच्चों, बीमारों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को हर रोज़ इस अस्थायी पुल से गुजरना पड़ रहा है।

गांववासियों का कहना है कि बरसात के बाद पुल का ढहना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ने अब तक इसे ठीक करने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लोग कई बार स्थानीय अधिकारियों से मदद की अपील कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन शीघ्र कदम नहीं उठाता, तो आने वाले दिनों में इस अस्थायी पुल के ढहने से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply