बिहार

Mahila Rojgar Yojana 2025: महिला रोजगार योजना के फॉर्म भरना शुरू, अभी भरें

By जीतेन्द्र मीना 🕒 15 Nov 2025 👁️ 40 Views ⏳ 1 Min Read
Mahila Rojgar Yojana 2025: महिला रोजगार योजना के फॉर्म भरना शुरू, अभी भरें

Mahila Rojgar Yojana 2025:  बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला रोजगार योजना ( Mahila Rojgar Yojana )  की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को 10,000 रुपये की प्रारंभिक आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, जिससे वे अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें। खास बात यह है कि यह राशि पूरी तरह अनुदान के रूप में दी जाती है, जिसे वापस नहीं करना होगा।

जो महिलाएं अभी तक योजना से वंचित हैं या आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई हैं, उन्हें जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि वे आने वाली किस्तों का लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा योजना की शुरुआत - 

यह योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Mukhyamantri Nitish Kumar ) की पहल पर शुरू की गई है और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं तक इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए आवेदन करना अनिवार्य रखा गया है, ताकि केवल पात्र महिलाओं को ही सहायता मिले ।

Mukhya Mantri Mahila Rojgar Yojana 2025 Overview

विभाग का नाम बिहार महिला एवं बाल विकास निगम
योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
राज्य बिहार
उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
आयु 18 से 60 वर्ष
पात्रता केवल बिहार की महिलाए
राशि 2,00,000/- रुपए तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
Category Sarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइट https://mmry.brlps.in/

Mahila Rojgar Yojana 2025 किस्तों की तारीखें घोषित - 

सरकार ने योजना की आगामी किस्तों की तिथियां भी जारी कर दी हैं—

  • 10वीं किस्त – 12 दिसंबर
  • 11वीं किस्त – 19 दिसंबर
  • 12वीं किस्त – 26 दिसंबर

इन किस्तों में खासकर उन महिलाओं को भुगतान मिलेगा जिन्हें पहले लाभ नहीं मिल पाया था।

महिला रोजगार योजना के प्रमुख फायदे ( Benefits Of Mahila Rojgar Yojana )

  1. महिलाओं को अभी 10,000 रुपये और आगे चलकर 2 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।
  2. राशि महिलाओं को अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए मिलेगी।
  3. स्वयं का धंधा शुरू करने के लिए अब महिलाओं को लोन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  4. पूरी राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ? ( Eligibility for Bihar Women Employment Scheme ) 

  • महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला बिहार राज्य की निवासी हो।
  • महिला या उसके पति के नाम पर आयकर जमा नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए।

किन-किन कामों के लिए उपयोग कर सकती हैं राशि?

महिलाएं इस अनुदान राशि का उपयोग नीचे दिए गए किसी भी कार्य में कर सकती हैं—

  • किराना दुकान
  • फल/सब्जी की दुकान
  • जनरल स्टोर
  • मोबाइल रिचार्ज/स्टेशनरी शॉप
  • ब्यूटी पार्लर
  • प्लास्टिक/बर्तन की दुकान
  • चप्पल की दुकान
  • ऑटोमोबाइल रिपेयर आदि

इसी प्रकार के अन्य छोटे व्यवसाय भी शुरू किए जा सकते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज ( Documents required for Mahila Rojgar Yojana )

  • आधार कार्ड ( Aadhar Card)
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • बैंक पासबुक ( Bank Passbook)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर ( Mobile Number )
  • पासपोर्ट साइज फोटो ( Passport Size Photo )
  • पहचान पत्र ( Id Card )

आवेदन कैसे करें? ( Online application process for Mahila Rojgar Yojana )

1. शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए

  • जीविका की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • मोबाइल नंबर, बैंक की जानकारी और व्यवसाय संबंधित विवरण भरें।
  • मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद स्वयं सहायता समूह के अधिकारी संपर्क करेंगे।
  • जो महिलाएं पहले से समूह से जुड़ी हैं, उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं—भौतिक सत्यापन के बाद ही लाभ मिल जाएगा।

2. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए

  • गांव के ग्राम संगठन में जाकर आवेदन करना होगा।
  • वहां से दस्तावेजों की जांच के बाद लाभ स्वीकृत किया जाएगा।

जरूरी सूचना : -

सभी महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे योजना से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक पोर्टल से अवश्य प्राप्त करें और समय पर आवेदन कर अपने अधिकार का लाभ उठाएं।

🏷️ Tags: #Mahila Rojgar Yojana
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply