चुनाव

Lok Sabha Election Schedule 2024 : आज होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी आज होंगी निर्धारित

By जीतेन्द्र मीना 🕒 16 Mar 2024 👁️ 64 Views ⏳ 1 Min Read
Lok Sabha Election Schedule 2024 : आज होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी आज होंगी निर्धारित

Lok Sabha Election schedule: लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान किया जाएगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज होंगी। 

2024 का लोकसभा चुनाव कई मामलों में काफी रोचक रहने वाला है। क्योंकि इस बार एनडीए गठबंधन जहां चार सौ के पार के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतर रहा है, वहीं I.N.D.I. Alliance के सामने अपनी पिछली स्थिति को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ने की चुनौती है। 2019 की तरह 2024 के चुनावी अखाड़े में भी एक ओर पीएम मोदी हैं तो दूसरी ओर राहुल गांधी हैं।

इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव : 

ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव तो पहले से होने तय है, जबकि इसके साथ जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव कराने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि इसकी संभावना काफी कम है। सुरक्षा कारणों से यहां बाद में चुनाव कराए जा सकते हैं।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply