🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

लोजपा रामविलास ने महिला आरक्षण बिल पास को स्वागत योग्य बताया

By पिन्टू सोनवाल 🕒 26 Sep 2023 👁️ 71 Views ⏳ 1 Min Read
लोजपा रामविलास ने महिला आरक्षण बिल पास को स्वागत योग्य बताया

जयपुर: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान के निर्देशानुसार एवं प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव पृथ्वीराज यादव की जानकारी में राजस्थान प्रदेश में लोजपा रामविलास के जनाधार को बढाने के लिए कार्यकारिणी विस्तार किया गया साथ ही राजस्थान प्रदेश में विधानसभा चुनावों में पार्टी के अच्छी परफॉर्मेंस की चर्चा की यह कार्यकारी विस्तार की बैठक लोजपा कार्यालय भरतपुर प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह भारतीय की अध्यक्षता में की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह भारतीय ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण बिल नईं संसद भवन में भारी बहुमत से पास किया वह स्वागत योग्य है। जिसे जल्दी से जल्दी कार्यांवन में लाकर महिलाओं को आगामी लोकसभा, विधानसभाओं, राज्य सभा में अनूसूचित जाति, जन जाति, के साथ पिछड़े वर्गों की महिलाओं को बिल में शामिल किया जाए और चुनावो मे उतारा जाए भारतीय ने कहा कि भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी द्वारा एक सांसद दानिश अली को अपमान एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया उसकी कठोर शब्दों में भर्त्सना करते हैं।

इसके साथ ही राजेंद्र प्रसाद मधुसूदन को प्रदेश संगठन सचिव एवं डीग जिला अध्यक्ष के लिए सुरेश चंद इकलेरा को मनोनीत किया गया साथ में प्रदेश महासचिव प्रभु दयाल जाटव, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम सुन्दर बर्मन एवं महिला सह सचिव कांता जाटव, बबीता भारतीय, गुड्डी देवी, देवेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, भगवान सिंह नरूका, भरतपुर जिला अध्यक्ष कविश्वर कांत भारतीय एवं कई लोजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply