🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

लोजपा (रामविलास) प्रदेश की कार्यकारिणी विस्तार बैठक हुई आयोजित

By पिन्टू सोनवाल 🕒 22 Jul 2023 👁️ 75 Views ⏳ 1 Min Read
लोजपा (रामविलास) प्रदेश की कार्यकारिणी विस्तार बैठक हुई आयोजित

भरतपुर: 21 जुलाई लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के तत्वाधान में एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन लोजपा कार्यालय भरतपुर में किया गया जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने पर राजस्थान प्रदेश कार्यकर्ताओं, पधाधिकारी एवं समर्थकों ने खुशी जाहिर की और भारत सरकार के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया साथ ही प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह भारतीय के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नत्थी सिंह, ओमप्रकाश राजौरिया, महेंद्र कुमार ओझा, रूप नारायण यादव, नत्थी सिंह, सोहन सिंह आजाद, संदीप भारत, पुखराज मेवाड़ा, मोहम्मद मुराद मेव, सुभाष भारती, प्रदेश मुख्य महासचिव पद पर कमलेश भार्गव, प्रदेश महासचिव पद पर मुरली तिवारी, फिरोज खान, एन के झा, गोपाल सिंह ठक्कर, हरका राम, नैना राम मेघवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी पद पर श्याम सुन्दर वर्मन, प्रदेश सचिव एवं कार्यालय प्रभारी प्रभुदयाल जाटव, प्रदेश सचिव पद पर रॉय साहब, राजेंद्र कुमार, जगदीश टेलर, संदीप कुमार वर्मा, सूबेदार रंधीर सिंह, डॉ अरुण सुमन बाबूलाल शर्मा, इरफान खान, सुगन चंद मौर्य के अतिरिक्त संपूर्ण राजस्थान के जिलाध्यक्ष पद पर दुर्गालाल अजमेर, राजकुमार शर्मा अलवर ग्रामीण, हैप्पी सरदार अलवर शहर , अनिल यादव बाड़मेर, दिनेश मित्तल बारां, कवीश्वर कांत भारतीय भरतपुर, अब्दुल मुनाफ अंसारी बूंदी, सत्यनारायण सैनी चूरू, महेंद्र अग्रवाल दौसा, निरंजन गोस्वामी धौलपुर, नटवरलाल डूंगरपुर, सुरेंद्र खटीक हनुमानगढ़, अजीज गौड़ जयपुर, मा लक्ष्मण सिंह तंवर जयपुर ग्रामीण, साबिर खान जैसलमेर, जितेंद्र सिंह शेखावत झालावाड़, पोपट लाल जालौर, मनोज मीणा जोधपुर, रामावतार बागड़ी कोटा, चेना राम नागौर, मदन लाल पाली, मनोज चौरसिया प्रतापगढ़, मुकेश कुमार सीकर, सुरेश मीणा सिरोही, राहुल महाशय श्री गंगानगर , मामराज छीपा गंगानगर ग्रामीण, रामजस टाटावत टौंक, साहिदा खान उदयपुर, महावीर आचार्य भीलवाड़ा, घनश्याम वाल्मीकि करौली को नियुक्ति दी गई।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply