राजस्थान

लांगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 27 May 2025 👁️ 90 Views ⏳ 1 Min Read
लांगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

करौली: लांगरा थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में और थानाधिकारी श्री वासुदेव (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

घटना के अनुसार, दो लुटेरों ने राहगीरों से मारपीट करते हुए ₹70,000 की नकदी लूट ली थी। घटना के बाद से आरोपी फरार थे और लगातार पुलिस की निगरानी में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी व टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन प्रयास किए।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 1. चेतराम मीना पुत्र लौहकू मीना निवासी बरुला एवं 2. धर्मेश मीना पुत्र रामफूल मीना निवासी बरुला, थाना लांगरा को गिरफ़्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

???? जब्त सामान:

पीड़ित से लूटी गई ₹70,000 की नकदी

लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (अपाची बाइक)

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी लांगरा, मण्डरायल व करनपुर क्षेत्रों में मोटरसाइकिल पर सवार होकर राहगीरों से मारपीट कर लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। उनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

भरतपुर रेंज के आईजीपी व राजस्थान पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों का यह उदाहरण है, जिसमें अपराधियों को क़ानून के शिकंजे में लाकर जनता को राहत दी गई है।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply