बिहार

लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन: बिहार में राजद के द्वारा खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाएगा

By जीतेन्द्र मीना 🕒 11 Jun 2025 👁️ 53 Views ⏳ 1 Min Read
लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन: बिहार में राजद के द्वारा खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाएगा

Lalu Prasad Yadav 78th Birthday :बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) आज यानी 11 जून को अपना 78वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं, लालू यादव ने रात 12 बजे ही परिवार के बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया । राजद ने लालू यादव ( Lalu Yadav ) के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बिहार के सभी जिलों में तैयारी की है। पार्टी की ओर से पटना में आरजेडी ( RJD  ) कार्यालय के बाहर और अन्य स्थानों पर कई पोस्टर लगाए गए है, जिसमें लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी गई है।

रोहिणी आचार्य बोलीं-पापा सुपरमैन

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा- हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा, हमारी ताकत, हमारे, कवच, हमारे आदर्श, हमारे गौरव, हमारे मार्गदर्शक, हमारे सुपरमैन, हमारे पापा को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी की नेता महिमा यादव ने दी लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई - 

समाजवादी पार्टी की महिमा यादव ने भी लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी है उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते लिखा है - दलित पिछड़े अछूतों के मसीहा आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव ( पूर्व रेल मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख ) को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं,

विधायक इसराइल मंसूरी ने दी बधाई - 

दूसरी ओर आरजेडी विधायक इसराइल मंसूरी ने भी बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लालू की तस्वीर लगाते हुए लिखा है, "गरीबों, वंचितों, शोषितों के मसीहा, सामाजिक न्याय के पुरोधा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं."

लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने दी बधाई - 

लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अपने पिता को अनोखे अंदाज में याद किया। अपने पिता के बड़े चित्र के सामने उन्हें छू कर नमन कर रहे तेजप्रताप यादव ने कहा- ‘अंधेरा जितना गहना होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी।’ इसे लेकर तेज प्रताप यादव ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है।

लालू यादव की यह यात्रा न केवल राजनीति की दुनिया में चर्चित रही, बल्कि उन्होंने अपने अनूठे अंदाज और बेबाकी से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई। ऐसे में उनका 78वां जन्मदिन बिहार के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसे वे गर्व के साथ मनाएंगे।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply