करौली के मोहनपुरा गांव में कोली समाज ने जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की
करौली: कैलादेवी क्षेत्र की खोहरी ग्राम पंचायत के मोहनपुरा गांव में रहने वाले कोली समाज के लोगों ने अपनी सामुदायिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
कोली समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे पिछले 80 वर्षों से अपनी रिहायशी भूमि पर बसे हुए हैं, और उसके पास की सिवायचक भूमि पर भी पिछले 40 वर्षों से उनका उपयोग व कब्जा रहा है, जिसे समाज ने सामुदायिक भवन के लिए सुरक्षित रखा था।
ग्रामीणों का आरोप है कि कोली समाज के ही कुछ लोगों ने भू-माफिया से साठगांठ कर इस सिवायचक भूमि का गैरकानूनी रूप से रूपांतरण करा लिया, और फिर अपने नाम पट्टे जारी करवा लिए। इससे समाज के सामूहिक हितों को नुकसान पहुंचा है।
प्रदर्शनकारी समाजजनों ने मांग की कि इन पट्टों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर सामुदायिक उपयोग के लिए बहाल किया जाए।
कोली समाज ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगे बड़ा आंदोलन करेंगे।
Comments (0)
Leave a Reply