करौली: अवैध संबंध के चलते पति ने की प्राइवेट डॉक्टर की हत्या, पुलिस ने आरोपी रामसिंह माली को किया गिरफ्तार
करणपुर ( मंडरायल) : महाराजपुरा गांव में हुई प्राइवेट डॉक्टर की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । मृतक महेश कुशवाहा मध्यप्रदेश के बगौरा खुर्द का निवासी था । पुलिस ने कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी रामसिंह माली निवासी महाराजपुर को किया गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल रामराज की अहम भूमिका रही है ।
ये भी पढ़ें : Malaika Arora और Karan Johar की निजी वीडियो वायरल, वीडियो में दोनों दिखे रोमांटिक
मृतक महेश के आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबध होने के शक के चलते हत्या करने की बात कबूली है । मृतक की हत्या के बाद डांग इलाके मे सनसनी फैल गई थी । मृतक महेश करीब 20 साल से करणपुर के महाराजपुरा गांव में प्राइवेट डॉक्टर का काम करता था । एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन मे करणपुर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा किया है
Comments (0)
Leave a Reply