राजस्थान

Karauli : अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचला, परिजन धरने पर बैठे, विधायक हंसराज मीणा की सहमति से धरना हुआ समाप्त

By जीतेन्द्र मीना 🕒 11 Feb 2024 👁️ 353 Views ⏳ 1 Min Read
Karauli : अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचला, परिजन धरने पर बैठे, विधायक हंसराज मीणा की सहमति से धरना हुआ समाप्त

सपोटरा ( करौली ) । सपोटरा के गांव बूकना के पास स्थित गांव बूचीपुरा में देर रात अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिसको लेकर परिजन धरने पर बैठ गए थे, लेकिन सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजन और प्रशासन के बीच धरना समाप्ति पर सहमति बन चुकी है । प्रशासन ने मृतक के परिजनो की मांग को मान लिया है । 

देर रात बूचीपुरा गांव के पास बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार चंद्रप्रकाश शर्मा और इंदु सिंह को टक्कर मार दी । जिसमे चंद्रप्रकाश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई । बाइक पर बैठे दूसरे साथी इंदू सिंह के पैर में भी गंभीर चोटें आई है, उसका अस्पताल में इलाज जारी है । टक्कर मारकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है, सपोटरा बूकना सड़क मार्ग के बूचीपुरा गांव के पास की घटना ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply