अपराध

धौलपुर से 5 दिन पहले करौली ट्रांसफर, लटका मिला नायब तहसीलदार का शव, मर्डर या सुसाइड ?

By जीतेन्द्र मीना 🕒 26 Oct 2024 👁️ 44 Views ⏳ 1 Min Read
धौलपुर से 5 दिन पहले करौली ट्रांसफर, लटका मिला नायब तहसीलदार का शव, मर्डर या सुसाइड ?

राजस्थान न्यूज । करौली जिले में कलक्ट्रेट के सामने स्थित सिटी पार्क में शनिवार सुबह एक पेड़ पर शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहु़ंची और शव को उतरवाकर सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। बाद में मृतक की शिनाख्त करौली में नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार (47) पुत्र रतनसिंह के रूप में हुई। जो भरतपुर जिले की बैर तहसील के बाई हलैना के निवासी हैं। 

राजेंद्र सिंह मूल रूप से भरतपुर जिले के बाई गांव के रहने वाले थे। पहले वो धौलपुर के बसई नबाब कस्बे में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात थे। हाल ही में पांच दिन पहले ही उनका तबादला धौलपुर से करौली हुआ था। 

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला है लेकिन इस बारे में अभी तक पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है । फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply