राजस्थान

करौली: खाद्य निरीक्षक के साथ मारपीट करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By जीतेन्द्र मीना 🕒 08 Sep 2025 👁️ 256 Views ⏳ 1 Min Read
करौली: खाद्य निरीक्षक के साथ मारपीट करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

करौली । सूरौठ थाना पुलिस ने खाद्य निरीक्षक टीम के साथ मारपीट करने के मामले में एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी महेश कुमार मीणा ने रविवार को बताया कि बरगमा गांव में मिठाई खाने के बाद दो बच्चों की मौत के बाद मामले में मिठाई विक्रेताओं के खिलाफ दिनाँक 11.08.2025 को बाबूलाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएमएचओ कार्यालय करौली ने पेश की थी।

 

जिस पर संबंधित दुकानों पर खाद्य निरीक्षक टीम के साथ सैंपल लेने की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक माह से फरार चल रहे आरोपी गुलशन पुत्र गोपाल जाटव निवासी सूरोठ को बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। मामले में कई आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply