अपराध

Karauli News: चिरंजी गुर्जर हत्याकांड का मास्टरमाइंड आरोपी दीपेश पुलिस की गिरफ्त में

By जीतेन्द्र मीना 🕒 04 Nov 2024 👁️ 82 Views ⏳ 1 Min Read
Karauli News: चिरंजी गुर्जर हत्याकांड का मास्टरमाइंड आरोपी दीपेश पुलिस की गिरफ्त में

करौली न्यूज । करौली पुलिस ने काशीराम पुरा निवासी चिरंजी गुर्जर को गोली मारने वाले आरोपी दीपेश को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी दीपेश कपड़े दिलाने के बहाने मृतक चिरंजी गुर्जर को हिंडौन सिटी घुमाने ले गया था जिसके बाद वह अपने गांव पहाड़ी के सुनसान इलाके लेकर गया था । आरोपी ने पैसे के लेनदेन को लेकर काशीरामपुरा निवासी चिरंजी गुर्जर को गोली मार दी थी ।

घटना को छुपाने व रहस्यमय बनाने के लिए आरोपी दीपेश निवासी पहाड़ी ने घायल चिरंजी गुर्जर के साथ रहकर ही इलाज कराया था ताकि उस पर शक ना हो । मृतक चिरंजी गुर्जर का 5 दिनों तक जयपुर अस्पताल में इलाज चलता रहा लेकिन इसी बीच चिरंजी की मौत हो गई ।

ग्रामीणों ने जताया था विरोध : करौली हिंडौन स्टेट हाईवे पर गुड़ला स्टैंड पर जाम लगाकर जघन्य हत्याकांड के संबंध में स्थानीय लोगों ने विरोध जताया था , जिसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने विशेष टीमों का गठन किया था।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply