राजस्थान

Karauli News: सीएमएचओ ने किया पीएचसी कोंडर का औचक निरीक्षण, चिकित्सा अधिकारी मिले अनुपस्थित

By जीतेन्द्र मीना 🕒 06 Jun 2024 👁️ 105 Views ⏳ 1 Min Read
Karauli News: सीएमएचओ ने किया पीएचसी कोंडर का औचक निरीक्षण, चिकित्सा अधिकारी मिले अनुपस्थित

करौली 6 जून। जिले की चिकित्सा सेवाओं में सुधार लाने और रोगियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से सीएमएचओ डॉ. दिनेश चंद मीना ( CMHO Dr Dinesh Chand Meena ) ने पीएचसी कोंडर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मौके पर चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित मिले।

सीएमएचओं ने पीएचसी कोंडर में निरीक्षण दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन कर मौजूद कार्मिकों की स्थिति जांची और कार्मिको को निर्धारित समय से चिकित्सा संस्थान पर पहुंचने और ठहराव के लिए पाबंद करते हुए साफ सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश प्रदान किये । उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की स्थिति से रूबरू होकर प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने मौसमी बीमारियों के रोकथाम और नियंत्रण के लिए की जा रही गतिविधियों को बढ़ाने की आवश्यकता जताई। इस दौरान नहरगढ़ आंगनबाडी केन्द्र पर आयोजित MCHN सत्र पर टीकाकरण और पोषण सेवाओं से रूबरू हुए। डिप्टी CMHO डॉ सतीश चंद मीणा ने परिवार कल्याण के आवंटित लक्ष्यों को वर्ष प्रारंभ से ही हासिल करने के निर्देश प्रदान करते हुए अंतरा इंजेक्शन के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने की बात रखी। इस दौरान डीपीओ आशुतोष पांडे मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply