राजस्थान

Karauli: क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रतिनिधी मण्डल ने की पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात।

By जीतेन्द्र मीना 🕒 20 Oct 2025 👁️ 41 Views ⏳ 1 Min Read
Karauli: क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रतिनिधी मण्डल ने की पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात।

हिन्डौन सिटी, करौली । हिंडौन सिटी से जुड़े़ कांग्रेस कार्यकर्ताओ के एक शिष्ट मंडल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जयपुर में मुलाक़ात कर क्षेत्रीय जनसमस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही क्षेत्र की राजनैतिक पहलुओं पर चर्चा की। हिन्डौन कांग्रेस के शहर ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश चौधरी बरगमां के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने मुलाक़ात कर शहर की जलभराव समस्या सहित मुख्य मार्गों की हो रही दुर्दशा पर अधिकारियों के ध्यान नही दिए जाने की शिकायत की।

ब्लॉक शहर उपाध्यक्ष महेश चौधरी ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से करीब 30 मिनट हुई मुलाक़ात में पेयजल, बिजली कटौती, क्षतिग्रस्त सड़कें व क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर प्रमुखता से शिकायत की गई साथ ही हिन्डौन -महवा मार्ग पर हो रहे गड्ढों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा ध्यान नही दिए जाने की शिकायत की गई । पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती को लेकर एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विनोद गोयल, नरेंद्र चौधरी, महेंद्र सैनी, दलवीर चौधरी धंधावली, श्याम सिंह फ़ौजी, भूपेंद्र सिंह, सुनील जाटव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply