राजस्थान

करौली: कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए बच्चा लाल मीणा ने पेश की दावेदारी

By जीतेन्द्र मीना 🕒 20 Oct 2025 👁️ 46 Views ⏳ 1 Min Read
करौली: कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए बच्चा लाल मीणा ने पेश की दावेदारी

हिंडौन सिटी ( करौली ) । कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बच्चा लाल मीणा ने प्रमुख रूप से दावेदारी पेश की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिलाध्यक्ष पद के लिए जिन नेताओं ने पर्यवेक्षक नदीम जावेद के समक्ष दावेदारी पेश की है, उनमें टोडाभीम के गांव भोपुर के बच्चा लाल मीणा की दावेदारी काफी अहम है।

टोडाभीम के ग्राम पंचायत भोपुर की सरपंची पर वर्ष 2013 से लगातार अभी तक अपना वर्चस्व कायम रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा लाल मीणा राजनीति विज्ञान एवं इतिहास के साथ एमए शिक्षित हैं और करौली जिले की राजनीति पर विशेष पकड रखते हैं। प्रदेश कांग्रेस समिति के कई साल सदस्य रहने के साथ युवक कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ जिला कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर काबिज रहने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उनकी बडी लोकप्रियता है।

इसके साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों से भी बच्चा लाल मीणा सदैव जुडे रहते हैं। मीणा दूरसंचार सलाहकार समिति, बीस सूत्रीय कमेटी, जिला खेल समिति सहित राजस्थान सरकार की कई कमेटियों के सदस्य रह चुके हैं, जिससे उनका कार्यकर्ताओं से सदैव सक्रिय जुडाव बना रहता है। कांग्रेस के पर्यवेक्षक नदीम जावेद ने भी बच्चा लाल मीणा की करौली जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी को काफी प्रमुख माना है।

🏷️ Tags: #Bachcha Lal Meena
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply