🕒 24 May 2026, Sunday
उत्तर प्रदेश

मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर जेट विमान दुर्घटना से बाल-बाल बचा, चार यात्री और दो पायलट सुरक्षित

By जीतेन्द्र मीना 🕒 09 Oct 2025 👁️ 53 Views ⏳ 1 Min Read
मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर जेट विमान दुर्घटना से बाल-बाल बचा, चार यात्री और दो पायलट सुरक्षित

फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर गुरुवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। जब एक प्राइवेट जेट विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिए दौड़ा, तो वह अचानक अनियंत्रित होकर हवाई पट्टी की बाउंड्रीवाल के पास जाकर रुक गया। इस घटनाक्रम में सवार चार यात्री और दो पायलट बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। बताया गया कि यह जेट विमान औद्योगिक क्षेत्र खिमसेपुर में स्थित एक बियर फैक्ट्री के निर्माण के सिलसिले में आई टीम द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था।

वुडपैकर ग्रीन एग्री न्यूट्रीपैड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और उनकी टीम जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सात सीटर विमान में सवार थे। उनके अलावा विमान में कोई और यात्री नहीं था।

हालांकि, इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन यह दुर्घटना हवाई सुरक्षा और विमानन के मामले में एक चेतावनी बनकर सामने आई है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply