राजस्थान

जातिवादी मानसिकता के लोगों का मुझ पर जातिवाद फैलाने का आरोप निराधार- पूर्व मंत्री जाटव

By समाचार कक्ष 🕒 26 Jan 2024 👁️ 240 Views ⏳ 1 Min Read
जातिवादी मानसिकता के लोगों का मुझ पर जातिवाद फैलाने का आरोप निराधार-  पूर्व मंत्री जाटव

भरतपुर: वैर विधानसभा की ग्राम पंचायत चक धरसोनी मुख्यालय के गांव आजादपुरा में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान सरकार में रहें पूर्व पीडब्ल्यूडी कबीनेट मंत्री भजनलाल जाटव ने शिरकत की सबसे पहले बाबा साहेब डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार है जिसमें किसानों को कृषि एवं घरेलू बिजली पर्याप्त और समय पर नहीं मिल रही है किसान बहुत चिंतित है पर धैर्य और संयम बनाएं रखें और जाटव समाज से अपील की आप सभी जाति धर्म के लोगों से आपसी प्रेम और भाई चारा बनाएं रखें। जन प्रतिनिधि आते हैं और चले जाते हैं आपके क्षेत्र एवं विधानसभा में ऐतिहासिक विकास में पहले भी कसर नहीं छोड़ी और आगे आने वाले समय में भी काफी विकास किया जाएगा जातिवादी मानसिकता के लोगों ने मेरे ऊपर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया जो निराधार है हमने जो विकास कार्य किया सभी जाति धर्म के लोगों में किया है ।

आजादपुर में विद्यालय आठवीं से बढ़कर एक साथ 12 वीं तक विद्यालय क्रमोन्नत किया गया ग्राम नगला खरबेरा में आजादी के 75 सालों से प्राइमरी विद्यालय नहीं था वहां नवीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोला गया ग्राम पंचायत चक धरसोनी के सभी समाज के लोगों ने एवं ग्राम नगला खरबेरा, पचौरा का नगला, आजादपुरा ,नगला खेड़ली,नगला चरणदास, चक खेड़ली मंदिर, नगला धरसोनी, रमास पुर, जीवद आदि ग्राम के लोगों ने पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव का पुष्प माला साफा से सम्मान किया और दूर दराज से आए सभी महिला पुरुषों ने विशाल भंडारे में प्रसादी ग्रहण की और पूर्व मंत्री जाटव ने पधारे हुए सभी लोगों एवं आयोजन कमेटी का आभार जताया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply