अपराध

जयपुर : पत्नी ने की प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, हत्या कर जला दिया शरीर

By जीतेन्द्र मीना 🕒 20 Mar 2025 👁️ 80 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर : पत्नी ने की प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, हत्या कर जला दिया शरीर

Jaipur : मामला जयपुर के मुहाना इलाके का है जहां महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी, घटना 15 मार्च की है । हत्या के बाद उन्होंने डेड बॉडी को आग के हवाले कर दिया, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है ।

मृतक धन्नालाल सैनी सब्जी बेचने का काम करते थे, धन्नालाल का विवाह गोपाली देवी से हुआ था । धन्नालाल को बाद में पता चला कि उनकी पत्नी पिछले पांच सालों से दीनदयाल नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी ।

पति ने दोनों को देख लिया एक साथ - 

15 मार्च के दिन धन्नालाल सागरनेर स्थित दीनदयाल की दुकान पहुंचे थे, वहां उन्होंने अपनी पत्नी को दीनदयाल के साथ देख लिया था । ये बात दोनों को पता चल गई, इसके बाद दीनदयाल और गोपाली देवी ने धन्नालाल की हत्या करने का प्लान बनाया । दोनों धन्नालाल को दुकान के ऊपर ले गए, वहां लोहे के पाइप से उनके सिर पर हमला किया, इससे धन्नालाल बेहोश हो गए फिर दोनों ने उनकी हत्या कर दी ।

बोरा में भर कर ले गए शव - 

सीसीटीवी फुटेज में गोपाली देवी और उसका बॉयफ्रेंड दीनदयाल बाइक पर शव को बोरा में भरकर ले जाते दिखे है जिसमें महिला के पति का शव है । 

इसीलिए की हत्या - 

धन्नालाल की पत्नी गोपाली देवी (42) का दीनदयाल (30) के साथ संबंध के बारे में उसके पति को पता चल गया था । पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply