राज्य

जयपुर: बहादुरी दिखाते हुए बैंक लूट की वारदात को नाकाम किया था कैशियर नरेन्द्र ने, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात

By जीतेन्द्र मीना 🕒 06 Mar 2024 👁️ 70 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर: बहादुरी दिखाते हुए बैंक लूट की वारदात को नाकाम किया था कैशियर नरेन्द्र ने, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात

जयपुर, 5 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को झोटवाड़ा के बैंक कैशियर नरेन्द्र सिंह शेखावत और उनके परिजनों के साथ मणिपाल अस्पताल में मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी एवं चिकित्सकों से उनकी सेहत के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री का इस अवसर पर लोगों ने अभिवादन भी किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कैशियर नरेन्द्र सिंह ने झोटवाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को नाकाम किया था। दो गोलियों लगने के बावजूद उन्होंनेे बहादुरी से अपराधियों से लोहा लिया। अस्पताल में कई दिन लगातार मौत से जूझते हुए अन्त में नरेन्द्र जिन्दगी की जंग जीत गए।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply