🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

जयपुर में धर्म के मामा पर भांजी से दुष्कर्म का आरोप, होटल में बुलाकर किया कुकृत्य

By भूपेन्द्र सिंह जाटव 🕒 06 Jul 2025 👁️ 44 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर में धर्म के मामा पर भांजी से दुष्कर्म का आरोप, होटल में बुलाकर किया कुकृत्य

जयपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक युवती ने अपने धर्म के मामा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने जालूपुरा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी मामा ने मार्च 2025 में उसे झांसा देकर होटल बुलाया। उसने कहा कि उसकी मां ने कुछ सामान भेजा है, जिसे देने के बहाने उसे होटल बुलाया गया।

होटल में आरोपी ने युवती को धोखे से नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके बेहोश होने पर दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने डराकर और धमकाकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं, बाद में भी आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर दो-तीन बार और बुलाया और देहशोषण किया।

पीड़िता की शिकायत पर जालूपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एसएचओ हवा सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि पीड़िता जयपुर में पढ़ाई कर रही है और आरोपी का घर पर आना-जाना था क्योंकि वह उसकी माताजी का धर्म भाई था।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह जाटव

Bhupendra Singh Jatav is a dedicated journalist associated with Mission Ki Awaaz. With a strong passion for grassroots reporting, he focuses on stories that highlight the realities of marginalized communities, socio-political issues, and regional developments often overlooked by mainstream media.

His commitment to ethical journalism and fearless storytelling has made him a trusted voice among readers seeking truth beyond the headlines. At Mission Ki Awaaz, Bhupendracontinues to uphold the values of independent, impact-driven journalism.

Comments (0)

Leave a Reply