राजस्थान

टैंट की दुकान पर बैठे युवक का चाकू से गला रेतने वाला आरोपी इकबाल गिरफ्तार

By जीतेन्द्र मीना 🕒 11 Feb 2025 👁️ 157 Views ⏳ 1 Min Read
टैंट की दुकान पर बैठे युवक का चाकू से गला रेतने वाला आरोपी इकबाल गिरफ्तार

हिंडौन सिटी। गांव खेड़ा में टैंट की दुकान पर बैठे युवक का चाकू से गला रेतने वाले युवक को सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है । सदर थानाप्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गत 4 फरवरी को शाम करीब 5 बजे खेड़ा गांव में स्थित टैंट की दुकान पर जमालपुर गांव का निवासी विष्णु जाटव पुत्र हरीश जाटव बैठा हुआ था, तभी जमालपुर गांव के ही निवासी इकबाल पुत्र सलीम और अनिल पुत्र बुद्धाराम जाटव टेंपो में सवार होकर वहां आए और चाकू से गर्दन पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस मामले में सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हमलावर इकबाल पुत्र सलीम फकीर को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी बताया कि मामले में अनुसंधान कर आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply