राजस्थान

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का निधन, SMS अस्पताल में ली अंतिम सांस

By जीतेन्द्र मीना 🕒 04 Nov 2025 👁️ 297 Views ⏳ 1 Min Read
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का निधन, SMS अस्पताल में ली अंतिम सांस

Indra Devnani Passes Away : राजस्थान की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ( Vasudev Devnani ) की पत्नी इंद्रा देवी ( Indra Devi )का रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और डॉक्टरों की निगरानी में मेडिकल आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

देवनानी परिवार पर इस घटना से गहरा दुख छा गया है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने देवनानी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

कुछ दिन पहले इंद्रा देवी ( Indra Devnani ) अचानक घर पर बेहोश हो गई थीं। परिवारजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन तबीयत गंभीर होने पर उन्हें SMS अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच में अस्थमा समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याएं सामने आई थीं।

वासुदेव देवनानी का जन्म 1948 में अजमेर में हुआ था और उन्होंने वर्ष 1974 में इंद्रा देवी से विवाह किया था। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।

राज्य की राजनीति में वासुदेव देवनानी का नाम एक सशक्त नेता के रूप में जाना जाता है। वे अजमेर उत्तर विधानसभा सीट ( Ajmer North Assembly Seat ) से विधायक हैं और वर्ष 2023 से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

इंद्रा देवी के निधन से न केवल देवनानी परिवार, बल्कि पूरे अजमेर और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply