🕒 24 May 2026, Sunday
क्रिकेट

भारत ने विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत की ओर किया कदम, WTC रैंकिंग में होगी और मजबूती

By विजेन्द्र कुमार मीना 🕒 14 Oct 2025 👁️ 54 Views ⏳ 1 Min Read
भारत ने विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत की ओर किया कदम, WTC रैंकिंग में होगी और मजबूती

WTC Ranking : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का परिणाम अब लगभग तय हो चुका है। दूसरे टेस्ट मैच में भारत जीत के बहुत करीब है, और अब केवल औपचारिकता ही बाकी है। भारत को 121 रनों का लक्ष्य हासिल करना है और सोमवार को दिन के खेल के अंत तक उसने 1 विकेट पर 63 रन बना लिए थे। इस तरह, भारत को सिर्फ 58 रन और चाहिए और वह टेस्ट मैच जीतकर वेस्टइंडीज को 2-0 से क्लीन स्वीप करने की दिशा में बढ़ रहा है।

भारत की इस शानदार जीत के साथ ही टीम शुभमन गिल की कप्तानी में WTC रैंकिंग में दूसरी पायदान पर काबिज श्रीलंका के और करीब पहुंच जाएगी।

पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को बुरी तरह हराने के बाद भारत का प्रदर्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अब तक संतोषजनक रहा है। भारत ने 6 मैचों में से 3 मैच जीतने के साथ 1 ड्रॉ खेला है, जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल, दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के बाद भारत WTC चैंपियनशिप में 40 अंक और 55.56 प्रतिशत विजयी अंकों के साथ तीसरी पोजीशन पर है।

भारत की नजर अब इस मैच को जीतकर WTC रैंकिंग में अपनी स्थिति को और मजबूत करने पर है।

🏷️ Tags: #
Author

विजेन्द्र कुमार मीना

Sports Journalist

Comments (0)

Leave a Reply