🕒 24 May 2026, Sunday
क्रिकेट

Ind vs aus 1st T20I : सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण प्रभावित, भारत 97/1 पर मजबूत स्थिति में

By विजेन्द्र कुमार मीना 🕒 30 Oct 2025 👁️ 42 Views ⏳ 1 Min Read
Ind vs aus 1st T20I : सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण प्रभावित, भारत 97/1 पर मजबूत स्थिति में

India vs Australia 1st T20I LIVE Update :  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज कैनबरा में खेला जा रहा है, लेकिन बारिश ने खेल को लगातार बाधित किया। भारतीय पारी के 5 ओवर के बाद अचानक आई बारिश ने मैच को रोक दिया। बाद में, मैच को 18-18 ओवर का किया गया, लेकिन 4.4 ओवर के बाद फिर से बारिश का असर दिखा और खेल को रोकना पड़ा।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में 97/1 का स्कोर बना लिया है। सूर्यकुमार यादव 39 और शुभमन गिल 37 रन बनाकर नाबाद हैं। बारिश के कारण मैच में काफी समय की बर्बादी हुई है, लेकिन भारतीय टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

🏷️ Tags: #
Author

विजेन्द्र कुमार मीना

Sports Journalist

Comments (0)

Leave a Reply