राजस्थान

गंगापुर सिटी में दिल दहलाने वाली वारदात: मजदूर महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटे

By जीतेन्द्र मीना 🕒 09 Oct 2025 👁️ 307 Views ⏳ 1 Min Read
गंगापुर सिटी में दिल दहलाने वाली वारदात: मजदूर महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटे

गंगापुर सिटी (राजस्थान): एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सीत्तौड़ गांव (पिपलाई मोड, बामनवास) निवासी कमला देवी वर्मा, पत्नी मूलचंद रेगर, जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी करती थीं, के साथ क्रूरता की हदें पार करने वाली वारदात हुई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने काम का लालच देकर कमला देवी को गंगापुर सिटी बुलाया और उनके पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिए।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार ने कमला देवी को काम के बहाने सीत्तौड़ से गंगापुर बुलाया था। पूरे दिन उनके साथ रखने के बाद, रात के समय इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने कमला देवी के पैर काटकर उनके चांदी के कड़े लूटे और उन्हें बेहोशी की हालत में पुलिया के जाट बड़ौदा रास्ते पर खेतों में छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमला देवी को सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने न केवल कमला देवी के परिवार, बल्कि पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग इस क्रूर वारदात की निंदा कर रहे हैं और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

🏷️ Tags: #Crime News Rajasthan
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply