राजस्थान

हिंडौन सिटी : बिजली लाइन पर काम करते वक्त लगा करंट, विक्रम मीना की हुई मौत

By जीतेन्द्र मीना 🕒 14 Jul 2024 👁️ 73 Views ⏳ 1 Min Read
हिंडौन सिटी : बिजली लाइन पर काम करते वक्त लगा करंट, विक्रम मीना की हुई मौत

हिंडौन सिटी ( करौली ) । हिंडौन सिटी के कटकड़ स्थित बिजली ग्रिड पर बिजली लाइन कार्य के दौरान करंट लगने से ठेका पर कार्यरत प्राइवेट कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक का शव लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कार्रवाई के लिए शव मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। सदर थाना के एएसआई गोटेलाल ने बताया कि मृतक कटकड निवासी विक्रम मीना (22) पुत्र कल्याण मीना है। उन्होंने बताया कि युवक कटकड ग्रिड पर ठेका प्रणाली पर कार्यरत कर्मचारी है। जिसमें शनिवार को शाम 6 बजे वह बिजली लाइन सही कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। जिसके कारण युवक की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

मृतक के बड़े भाई पिंटू मीना ने बताया कि उसका भाई विक्रम 3 वर्ष से बिजली विभाग में ठेका प्रणाली पर कर्मचारी है। मृतक के एक संतान है। जिसकी उम्र 1 वर्ष है। वहीं मृतक की पत्नी 6 माह की गर्भवती है। घटना के बाद परिजन व ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। घटना को लेकर परिजनों में गम का माहौल बना हुआ है। बताया कि मृतक के पिता की 15 वर्ष पहले ही मौत हो गई। जिसके बाद बड़े भाई ने उसका लालन पोषण किया। दोनों भाई मिलकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply