राजस्थान

हिंडौन सिटी - गंभीर नदी पुलिया पर पानी के तेज बहाव के कारण चौकस रहें

By जीतेन्द्र मीना 🕒 31 Jul 2025 👁️ 28 Views ⏳ 1 Min Read
हिंडौन सिटी - गंभीर नदी पुलिया पर पानी के तेज बहाव के कारण चौकस रहें

हिंडौन सिटी, करौली । हिंडौन-गंगापुर सिटी मार्ग स्थित कटकड़ गांव की गंभीर नदी की पुलिया पर पानी के तेज बहाव के कारण सदर थाना पुलिस ने आमजन से चौकस रहने की अपील की है। सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गंभीर नदी पुलिया पर पानी के तेज बहाव को देखते हुए अपील की गई है कि कोई भी राहगीर, दोपहिया वाहन चालक, चौपहिया वाहन चालक गंभीर नदी पुलिया को पानी के तेज बहाव में पार नहीं करे।

पानी के तेज बहाव में पुलिया पार करना जीवन के लिए खतरा हो सकता है। इस तरह की पूर्व में भी घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए, आमजन से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए इस पुलिया को पार करने से बचें। 

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि इस बाबत जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार नदी के दोनों तरफ थाना सदर हिंडौन का पुलिस जाप्ता तैनात है। सड़क को दोनों ओर से जेसीबी से रोड कटवाया जाकर मिट्टी की दीवार भी बना दी गई है। साथ ही एडवाइजरी जारी करते हुए पोस्टर एवं होर्डिंग्स, वेरीकेड भी लगाए गए हैं। इसके बाद भी कुछ लोग पुलिया को पार कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply