राजस्थान

Hanuman Beniwal : पेपर लीक मामलों की जांच CBI करें,आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा में उठाया सवाल

By जीतेन्द्र मीना 🕒 23 Jan 2024 👁️ 87 Views ⏳ 1 Min Read
Hanuman Beniwal : पेपर लीक मामलों की जांच CBI करें,आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा में उठाया सवाल

Hanuman Beniwal : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा में चल रहे प्रश्नकाल में आरपीएससी और एसआईटी को लेकर सवाल किया । उन्होंने कहा की दुर्भाग्य इस बात का है की सत्ता में आसीन भाजपा ने पेपर लीक जैसे महत्पूर्ण मामलो की जांच सीबीआई से करवाने के स्थान पर SIT गठन करके लीपापोती कर दी और मेरे द्वारा जब पेपर लीक के मामलो की सीबीआई से जांच करवाने को लेकर सरकार की मंशा जानना चाहा तो उसका कोई स्पष्ट जवाब मंत्री जी के पास नही था !

ये भी पढ़ें : Malaika Arora और Karan Johar की निजी वीडियो वायरल, वीडियो में दोनों दिखे रोमांटिक 

पेपर लीक के दर्जनों मामलो की वजह से राजस्थान के मेहनतकश युवाओं के सपनों के साथ चोट हुई और युवा वर्ग ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को चुनने में भागीदारी निभाई । उन्हें उम्मीद थी नई सरकार उनके साथ न्याय करेगी लेकिन आज सदन में BJP सरकार के जवाब ने यह स्पष्ट कर दिया की वर्तमान सरकार भी पूर्ववती कांग्रेस सरकार की भांति लीपापोती ही करेगी ! सरकार ने SIT गठित की मगर SIT ने आज तक उन लोगो से पूछताछ तक नही जिन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विपक्ष में रहते हुए आरोप लगाए !

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply