देश

गुर्जर आरक्षण आंदोलन से प्रभावित हुआ दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक, दो घंटे तक थमा रेल यातायात

By समाचार कक्ष 🕒 08 Jun 2025 👁️ 43 Views ⏳ 1 Min Read
गुर्जर आरक्षण आंदोलन से प्रभावित हुआ दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक, दो घंटे तक थमा रेल यातायात

भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र स्थित पीलूपुरा में रविवार को गुर्जर आरक्षण आंदोलन ने एक बार फिर रेलवे ट्रैफिक को बाधित कर दिया। शाम करीब 4:33 बजे 200 से 300 आंदोलनकारी अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए, जिससे देश के सबसे व्यस्ततम रेल मार्गों में शामिल दिल्ली-मुंबई लाइन पर रेल संचालन दो घंटे तक प्रभावित रहा।

कोटा रेल मंडल ने सुरक्षा के लिहाज से ओवरहेड विद्युत लाइन की आपूर्ति रोक दी और ट्रेनों की गति सीमित कर दी गई। इस दौरान लगभग एक दर्जन ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। हालांकि, किसी ट्रेन को रद्द या डायवर्ट नहीं किया गया।

प्रभावित ट्रेनों में शामिल थीं:

  • ट्रेन संख्या 20451 (सोगरिया–नई दिल्ली एक्सप्रेस),

  • 20653 (तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन राजधानी),

  • 19109 (कोटा–मथुरा एक्सप्रेस),

  • 19019 (बांद्रा–हरिद्वार एक्सप्रेस),

  • 12401 (कोटा–देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस),

  • 13238 (कोटा–पटना एक्सप्रेस),

  • 22921 (बांद्रा–गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस)।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन के प्रयासों से आंदोलनकारियों को समझाइश देकर दो घंटे बाद ट्रैक से हटाया गया, जिसके बाद रेल संचालन सामान्य हो सका। लेकिन इस दौरान यात्रियों को भारी असुविधा और देरी का सामना करना पड़ा।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply