राजस्थान

गुर्जर समाज की पंचायत: महापंचायत की तैयारियों और आरक्षण मुद्दों पर चर्चा

By समाचार कक्ष 🕒 05 Jun 2025 👁️ 25 Views ⏳ 1 Min Read
गुर्जर समाज की पंचायत: महापंचायत की तैयारियों और आरक्षण मुद्दों पर चर्चा

करौली जिले के गुडला गांव स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में गुर्जर समाज की महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। इस बैठक में 12 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पंचायत का मुख्य उद्देश्य 8 जून को भरतपुर के पीलूपुरा गांव में प्रस्तावित महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा करना रहा।

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैसला और उपाध्यक्ष भूरा भगत ने पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में भाग लें। इसके लिए गांवों में परंपरागत रूप से पीले चावल बांटे जा रहे हैं।

बैठक में देवनारायण योजना का लाभ नहीं मिलने, गुर्जर आंदोलन में मारे गए 372 लोगों के परिवारों को नौकरी देने और दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग पर भी चर्चा की गई। समिति के प्रवक्ता हाकिम सिंह, धीरेंद्र बैसला और बटरू गुर्जर भी मौजूद रहे।

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री और करौली जिले के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि सरकार समाज की मांगों पर संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस विषय पर सकारात्मक रुख अपनाया है।

मंत्री बेढम ने कहा कि किसी भी आंदोलन का हल वार्ता से ही निकल सकता है। सरकार टकराव नहीं चाहती, बल्कि समाधान चाहती है। समिति चाहे तो कभी भी मुख्यमंत्री से मिलकर बात कर सकती है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply