राजस्थान

क्वीन ऑफ राजस्थान 2025 सीजन 4 का भव्य समापन: जयपुर में चमकीं सुंदरियां

By जीतेन्द्र मीना 🕒 08 Aug 2025 👁️ 34 Views ⏳ 1 Min Read
क्वीन ऑफ राजस्थान 2025 सीजन 4 का भव्य समापन: जयपुर में चमकीं सुंदरियां

जयपुर, 8 अगस्त 2025: कल्याण एंड संस प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता क्वीन ऑफ राजस्थान 2025 सीजन 4 का शानदार समापन जयपुर के सीकर रोड पर स्थित आपणो राजस्थान रिसोर्ट में हुआ। इस भव्य आयोजन में राजस्थान की प्रतिभाशाली और खूबसूरत युवतियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षण का प्रदर्शन किया।

वहीं मिसेज कैटेगरी में शालिनी शर्मा को विनर घोषित किया गया, नम्रता शर्मा फर्स्ट रनरअप और मोहिनी आर भारती थर्ड रनरअप रहीं। 

कार्यक्रम में प्रतियोगियों ने विभिन्न राउंड्स में अपनी सुंदरता, बुद्धिमत्ता और सांस्कृतिक समझ का परिचय दिया। दर्शकों और जजों की तालियों के बीच विजेताओं का चयन किया गया, जिन्होंने न केवल अपनी सुंदरता बल्कि अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीता। आयोजकों ने इस सीजन यूको अब तक का सबसे सफल आयोजन बताया, जिसमें राजस्थान की संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला।

इवेंट में 13 टॉप मेकअप आर्टिस्ट्स ने मॉडल्स को खास लुक दिया, जिनमें धारवी सैनी, ईशा गुप्ता, प्रगति शर्मा, सृष्टि झंगड़ा, सुनील शर्मा, त्रिप्ती डागा, चिंकी कुमावत, प्रिया सैनी, खुशबू शर्मा, अंजलि चौधरी, टीना जांगिड़ और राधिका शामिल रहीं। सुपरमॉडल एवं एक्ट्रेस पीहू सिंह शो स्टॉपर रहीं,

कल्याण एंड संस प्रोडक्शन हाउस ने इस आयोजन के लिए शानदार व्यवस्था की, जिसमें रंगारंग प्रस्तुतियां, लाइव परफॉर्मेंस और स्थानीय संस्कृति की झलक शामिल थी। यह आयोजन न केवल सौंदर्य को सेलिब्रेट करने का मंच बना, बल्कि युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान किया।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply