राजस्थान

जयपुर श्री गोविंद देवजी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव: भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

By राज कुमार बिजोरिया 🕒 09 Aug 2025 👁️ 30 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर श्री गोविंद देवजी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव: भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

जयपुर के आराध्य श्री गोविंद देवजी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव के तहत सुबह-शाम भजन-कीर्तन हो रहे हैं। शुक्रवार को सुबह जगद्गुरु रामानंद संकीर्तन मंडल, शाम को बलराम संकीर्तन मंडल और रात को बरसाना धाम की रजनी चतुर्वेदी ने प्रस्तुति दी।

शनिवार सुबह श्रीराम सत्संग मंडल ने भजन गाए, जबकि शाम को संजय रायजादा और मंजू शर्मा प्रस्तुति देंगे। महोत्सव की शुरुआत में मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने ठाकुर श्री राधा गोविंद देवजी एवं गौरांग महाप्रभु की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

‘कन्हैया हिंडो डाल्यो रे हरियल बाग में...’, ‘सावण आए रे ओ मेरी राधा रानी रा भरतार...’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। खास बात यह रही कि एक संकीर्तन सत्र में गायन और वादन दोनों ही पूरी तरह महिलाओं ने किया। सेवाधिकारी मानस गोस्वामी के अनुसार जन्माष्टमी तक हर दिन सुबह-शाम विभिन्न मंडलों और कलाकारों द्वारा भक्ति संगीतमय कार्यक्रम होंगे।

🏷️ Tags: #
Author

राज कुमार बिजोरिया

राज कुमार बिजोरिया – ज़मीनी सच्चाइयों की आवाज़

राज कुमार बिजोरिया मिशन की आवाज़ के समर्पित पत्रकार हैं, जो ग्रामीण और सामाजिक मुद्दों की गहराई तक जाकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वे समाज के उन पहलुओं को उजागर करते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया से अनदेखे रह जाते हैं।

उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य केंद्र ग्राम्य विकास, शिक्षा, जल समस्या, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की आवाज़ है। राज कुमार की कलम में सच्चाई है, और उनकी पत्रकारिता में ज़िम्मेदारी। वे न केवल समाचार बताते हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने का कार्य भी करते हैं।

मिशन की आवाज़ के साथ जुड़कर उन्होंने कई जमीनी रिपोर्ट्स, विशेष कवरेज और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनका उद्देश्य पत्रकारिता को एक सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाना है।

Comments (0)

Leave a Reply