🕒 24 May 2026, Sunday
देश

सरकार ने 4PM यूट्यूब चैनल भारत में किया बंद, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया

By जीतेन्द्र मीना 🕒 29 Apr 2025 👁️ 68 Views ⏳ 1 Min Read
सरकार ने 4PM यूट्यूब चैनल भारत में किया बंद, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया

4PM YouTube Channel Banned : पहलगाम हमले के बाद सरकार कई यूट्यूब चैनलों पर कार्यवाही कर रही है । इसके चलते 4PM यूट्यूब चैनल भी बंद किया गया है । 4PM के एडिटर इन चीफ संजय शर्मा ने लिखा है हमारा नेशनल चैनल 4 PM सरकार ने बंद करवा दिया, नेशनल सिक्योरिटी का बहाना बनाकर लोकतंत्र की एक मजबूत आवाज को कुचलने की कोशिश की गई है । मैं देश से उतना ही नहीं, उससे कहीं ज्यादा प्यार करता हूँ जितना ये सरकार दावा करती है । अगर किसी वीडियो पर सरकार को आपत्ति थी, तो एक मेल भेजकर बताया जा सकता था, मैं खुद जांचता और अगर गलती होती, तो उसे हटा देता । लेकिन सच ये है कि मोदी देश नहीं हैं, सरकार से सवाल पूछना गुनाह नहीं है, लोकतंत्र में आवाज उठाना हमारा अधिकार है । तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं हम, हम 4 PM UP और बाकी सभी 4 PM राज्य चैनलों पर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे । आपसे अनुरोध है कि उन चैनलों को तुरंत सब्सक्राइब करें और इस संघर्ष में हमारा साथ दें ।चैनल बंद हो सकता है, पर हमारी आवाज नहीं ।

चाहे यूट्यूब हो या कोई और मंच, हम लोकतंत्र की मशाल जलाते रहेंगे, बस आपका स्नेह, आपका साथ, और आपका विश्वास हमेशा हमारे साथ बना रहे । 4 PM एक आवाज है और आवाजों को बंद नहीं किया जा सकता ।

सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के संजय सिंह लिखते है। " मोदी को लड़ना था पाकिस्तान से, लड़ रहे हैं देश में यूट्यूब चैनल चलाने वाले संजय शर्मा से । मोदी जी इतना मत घबराओ लोकतंत्र में आलोचना सुनना सीखो ।"

इसके जवाब में 4PM के एडिटर इन चीफ संजय शर्मा लिखते है ' मैं तो समझ ही नहीं पाया कि सरकार को क्या सपने में लग गया कि ये चैनल सरकार विरोधी बातें कर रहा है । सरकार को लगा तो हमको नोटिस देना चाहिए था, पर बिना कुछ कहे सीधे यूट्यूब से चैनल को प्रतिबंधित कराने को लिख दिया गया । ये लोकतंत्र की आवाज़ें दबाने वाली हरकते हैं पर हम डरेंगे नहीं, तत्काल यूट्यूब को चैनल से प्रतिबंध हटाना चाहिए ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply