गंगापुर न्यूज । भाजपा भरतपुर संभाग लोकसभा कलस्टर की बैठक आयोजित, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की बैठक
गंगापुर न्यूज, 7 मार्च । लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गंगापुर सिटी में भारतीय जनता पार्टी भरतपुर संभाग लोकसभा कलस्टर की बैठक आयोजित की गई । बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़, टोंक सवाई माधोपुर से सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया, भाजपा नेता विजय बैंसला, सपोटरा के लोकप्रिय विधायक हंसराज मीणा, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर , भाजपा जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, आदि समस्त भाजपा नेताओं सहित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा उर्फ लाला चौबे, पंचायत समिति सदस्य मनोज सिंह जादौन, मंडल महामंत्री विजय बंसल , समाजसेवी गंगा माली, संगठन महामंत्री घनश्याम लोहवा ,राधेश्याम मीणा आदि समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
🏷️ Tags:
#
Comments (0)
Leave a Reply