NEET 2025 टॉपर महेश कुमार: पहले प्रयास में ऑल इंडिया रैंक-1 पाने वाले छात्र की प्रेरणादायक यात्रा
NEET UG 2025 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले सीकर के छात्र महेश कुमार ने यह साबित कर दिया कि समर्पण, सही रणनीति और धैर्य से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। मूल रूप से हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे से आने वाले महेश के पिता रमेश कुमार और मां हेमलता दोनों सरकारी शिक्षक हैं।
महेश ने 11वीं कक्षा से ही सीकर में रहकर NEET की तैयारी शुरू की। वह हिंदी मीडियम का छात्र था, फिर भी कोचिंग और स्कूल दोनों से तालमेल बैठाकर तैयारी की। परीक्षा से एक महीने पहले उन्होंने अपनी स्ट्रैटजी बदली और लंबे घंटों की पढ़ाई छोड़कर स्मार्ट स्टडी शुरू की। वे दिन में केवल 4 घंटे पढ़ते थे, लेकिन फोकस बनाए रखा।
तीन साल तक उम्र कम होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए, लेकिन स्कूल के साथ NEET की तैयारी जारी रखी। फिजिक्स कठिन विषय रहा, लेकिन महेश ने उसे भी रणनीति से पार किया। महेश ने बताया कि तनाव से निपटने के लिए वे मेंटर्स और परिवार से बात करते थे।
महेश का कहना है कि NEET की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को ओवर कॉन्फिडेंस या निराशा से बचना चाहिए। लगातार और स्मार्ट स्टडी जरूरी है। उनका लक्ष्य पहले UPSC था, लेकिन बहन की सलाह पर NEET का रास्ता चुना और इतिहास रच दिया।
Comments (0)
Leave a Reply