Rajasthan News: देश के किसानों के साथ धोखाधड़ी, फैक्ट्रियों में तैयार हो रहा नकली बीज और खाद
Rajasthan News : राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने आज 3 जून को श्रीगंगानगर के RIICO औद्योगिक क्षेत्र में अधिकारियों की टीम के साथ बीज भंडारों पर अचानक छापेमारी की, इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली बीज बरामद होने की जानकारी सामने आई है । छापेमारी के दौरान मंत्री किरोड़ीलाल मीणा खुद मौके पर मौजूद रहे, उन्होंने जयशंकर बीज भंडार में सैंपल की जांच करवाई है, इसको लेकर छानबीन की जा रही है । जानकारी के मुताबिक मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने श्रीगंगानगर में नकली बीज की दो फैक्टरियों को सीज करवाने की कार्रवाई की है।
किसानों की मेहनत के साथ घिनौना धोखा।
— Jitendra Meena (@JitendraHindi) June 3, 2025
- ये सिर्फ बीज नहीं, किसानों की उम्मीदें थी
- ऐसे माफियाओं और उन्हें संरक्षण देने वाले अफसरों को आजन्म जेल में डाला जाना चाहिए।
-किसानों के साथ अब और अन्याय नहीं!@DrKirodilalBJP pic.twitter.com/BbHL1yN6R2
छापेमारी के बाद बोले किरोड़ीलाल मीणा -
पंजाब से सटे इस इलाके में नकली बीज सप्लाई हो रहा है, हम किसानों के साथ धोखा नहीं होने देंगे । नकली खाद और नकली बीज बेचने वाले माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा, किसानों की मेहनत और उनकी फसल के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
बीजों पर लाल रंग चढ़ाते मजदूर मिले -
डॉ किरोड़ीलाल मीणा को निरीक्षण के दौरान एक बीज फैक्टरी में बीजों को चमकाने के लिए लाल रंग से रंगते हुए मजदूर मिले । महिलाएं बीजों को ब्रांडेड कट्टों में भरते हुए भी मिली । जिससे बीज को चमकीला और उच्च क्वालिटी का बताया जा सके।
नकली खाद पर भी की थी छापेमारी -
गौरतलब है कि इससे पहले मंत्री ने अजमेर, किशनगढ़ में 12 स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली खाद और मिलावटी कृषि उर्वरकों को जब्त किया था । इन फैक्ट्रियों में मार्बल के चूरे और मिट्टी को मिलाकर नकली DAP, SSP और पोटाश तैयार किया जा रहा था। इनमें से अधिकांश फैक्ट्रियाँ बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थीं ।
डॉ किरोड़ीलाल मीणा का कहना है कि नकली खाद बनाने और बेचकर किसानों से धोखाधड़ी करने वालों को जेल भेजा जाएगा। इसके लिए अलग-अलग 10 एफआइआर दर्ज करवाई जाएगी। यह बात रविवार को राज्य के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान ऑडिटोरियम में आयोजित युवा कृषक संवाद में किसानों को संबोधित करते हुए कही ।
Comments (0)
Leave a Reply