Deep Fake वीडियो के शिकार हुए पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, Fake Game के विज्ञापन में दिखाया सचिन तेंदुलकर को
Sachin Tendulkar Deep Fake : पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उस वीडियो को फर्जी बताया है जिसमें उन्हें और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर को एक ऐप एविएटर का इस्तेमाल कर आसानी से पैसा कमाने के लिए कहा गया है । विज्ञापन में तेंदुलकर को एक अलग व्यक्ति की आवाज के साथ दिखाया गया है। इसको लेकर सचिन तेंदुलकर ने सफाई दी है और लिखा है
" ये वीडियो नकली है और आपको धोखा देने के लिए बनाया गया है। टेक्नोलॉजी का इस प्रकार का दुरुपयोग बिल्कुल गलत है। आप सब से विनती है के ऐसे वीडियो या एप या विज्ञापन आपको अगर नजर आए तो उन्हें तुरंत रिपोर्ट करें।
सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को भी सावधान रहना चाहिए और इनके खिलाफ की गई शिकायत पर जल्द से जल्द एक्शन लेना चाहिए। उनकी भूमिका इस बारे में बहुत जरूरी है ताकि गलत सूचना और खबरों को रोका जा सके और डीपफेक का दुरुपयोग खत्म हो।"
वीडियो
These videos are fake. It is disturbing to see rampant misuse of technology. Request everyone to report videos, ads & apps like these in large numbers.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 15, 2024
Social Media platforms need to be alert and responsive to complaints. Swift action from their end is crucial to stopping the… pic.twitter.com/4MwXthxSOM
सचिन तेंदुलकर ने अपनी इस पोस्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और महाराष्ट्र साइबर क्राइम को भी टैग किया है ।
Comments (0)
Leave a Reply