अपराध

जाली नोट बांग्लादेश से भारत में सप्लाई करने वाले कंचन मंडल को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

By जीतेन्द्र मीना 🕒 23 Mar 2024 👁️ 96 Views ⏳ 1 Min Read
जाली नोट बांग्लादेश से भारत में सप्लाई करने वाले कंचन मंडल को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी । भारतीय जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य कंचन मंडल को उत्तरप्रदेश एटीएस की टीम ने चंदौली से गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों एटीएस ने कार्रवाई करते हुए वाराणसी कमिश्नरेट में दर्ज फिर के वांछित आरोपी सुभाष मंडल को गिरफ्तार किया था। जिससे इस बात का खुलासा हुआ था कि बांग्लादेश में छपने वाली जाली करेंसी को भारत में लाया जाता है, जिसके बाद उसे सप्लाई किया जाता है। इस काम में कंचन मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसके बाद से ही एटीएस को कंचन मंडल की तलाश थी, जिसे आज गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply