राजस्थान

बहादुरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 425 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर जप्त

By जीतेन्द्र मीना 🕒 17 Oct 2025 👁️ 46 Views ⏳ 1 Min Read
बहादुरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 425 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर जप्त

खैरथल-तिजारा, 16 अक्टूबर। दीपावली पर्व के मद्देनज़र मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, जिला खैरथल-तिजारा की टीम ने गुरुवार बहादुरपुर कस्बे में कार्रवाई की। जिला कलेक्टर किशोर कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान लगभग 425 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर (ब्रांड – डेयटोना) को संदेहास्पद गुणवत्ता पाए जाने पर जप्त किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि विभागीय टीम ने मैसर्स अशोक स्वीट्स, बहादुरपुर (मालिक – गोवर्धन लाल पुत्र श्री नारायण दास) पर पहुंचकर कलाकंद का सैंपल लिया। इस दौरान वहां रखे लगभग 19 बैग स्किम्ड मिल्क पाउडर ब्रांड डेयटोना को मिलावट की आशंका के चलते सीज कर सैंपल परीक्षण हेतु भेजा गया। इसके अलावा टीम ने मैसर्स अलीशाह स्वीट हाउस (मालिक – इसाक मोहम्मद पुत्र श्री मनजीद) से कलाकंद (दूध व चीनी से निर्मित) तथा मैसर्स आजाद डेयरी से मावा के सैंपल लिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने टीम ने सभी प्रतिष्ठानों को त्योहार के दौरान साफ-सफाई और स्वच्छ खाद्य उत्पादन बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस कार्रवाई में महिपाल सिंह, सुभाष यादव और रमेश शामिल रहे।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply