नेपाल

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ FIR

By जीतेन्द्र मीना 🕒 13 Sep 2025 👁️ 68 Views ⏳ 1 Min Read
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ FIR

Nepal News । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने जेन-जी विरोध प्रदर्शन के दौरान गलत फैसले लेकर स्थिति बिगाड़ी। नेपाल कांग्रेस के सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने शनिवार को ओली के खिलाफ न्यू बानेश्वर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। यह शिकायत कपिलवस्तु के मुख्य जिला अधिकारी दिलकुमार तामांग के माध्यम से दी गई। 

ओली ने भारी दबाव के बीच 9 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही वो आर्मी की सुरक्षा में हैं। जुलाई 2024 में उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और एक साल दो महीने के बाद ही गद्दी छोड़नी पड़ी ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply