अपराध

Elvish Yadav : एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, अदालत ने 14 दिनों के लिए जेल भेजा

By जीतेन्द्र मीना 🕒 17 Mar 2024 👁️ 177 Views ⏳ 1 Min Read
Elvish Yadav : एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, अदालत ने 14 दिनों के लिए जेल भेजा

Snake Venom Case : एल्विश यादव (Elvish Yadav) अब मुश्किल में हैं, नोएडा पुलिस (Noida Police) ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम मामले में एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने रविवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । एल्विश पर प्रतिबंधित सांप और उनके जहर की तस्करी का आरोप है । Elvish Yadav को IPC सेक्शन- 284, 289, 120B में जेल भेजा गया है । 

पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जहां से एल्विश यादव को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया । एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने पहले भी लंबी पूछताछ की थी, एल्विश यादव पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज किया गया था ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply