राजस्थान

हिंडौन सिटी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दो लाख का नुकसान

By समाचार कक्ष 🕒 14 Jun 2025 👁️ 25 Views ⏳ 1 Min Read
हिंडौन सिटी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दो लाख का नुकसान

हिंडौन सिटी के ऊंचे का पुरा क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शुक्रवार रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर एलईडी, ब्रांडेड पंखे और ₹6500 नगद चुरा लिए। कुल नुकसान लगभग 2 लाख रुपये का बताया जा रहा है।

दुकान मालिक कौशल चौधरी और विष्णु चौधरी ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात 8 बजे दुकान बंद की थी। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर चोरी का पता चला।

पुलिस को सूचना देने पर टीम ने मौके की जांच की। लेकिन इलाके में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply